फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गांव-किसान का होगा विकास’

Mon, 19 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
भरूहना स्थित अपना दल कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना करतीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए आशा की किरण लेकर आई स्वास्थ्य मंत्रालय के आशा ज्योति बस एवं आईईसी वैन को अपना दल की नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पुरवार ने रविवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  अपना दल के संसदीय कार्यालय में इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत 54 स्टील के यात्री शेल्टर का शुभारंभ भी किया गया। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार गांव गरीब किसान के जीवन में बदलाव हो इसके लिए काम कर रही है। महिलाओं के लिए आशा की नई किरण लेकर आई आशा ज्योति बस उन महिलाओं के लिए है जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं या उनको शक है कि वो इस खतरनाक बीमारी की चपेट में हैं या इसके इलाज के लिए अस्पताल जाने से डरती हैं, आशा ज्योति बस इनसे काफी हद तक निजात दिला सकती है।

उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को अस्पताल तक चल कर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि आशा ज्योति बस अस्पताल के रूप में चल कर आपके पास आएगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल अस्पताल में तमाम खूबियां हैं जो आपको एक अस्पताल में मिलती हैं। उन्होंने बताया कि आशा ज्योति योजना 30 से 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए शुरू की गई सेवा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत पीजीआई चंडीगढ़, फिलिप्स हेल्थ केयर एवं आरएडी एआईडी के साथ आशा ज्योति नाम के इस मोबाइल अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं कैल्शियम आदि कम होने की वज हसे हड्डियों का कमजोर हो कर टूटना जैसी बीमारियों का पता लगाने के लिए हर उपकरण मौजूद हैं।
विज्ञापन


आशा ज्योति बस में चार चिकित्सकों का दल है जिसमें तीन रेडियोलॉजिस्ट एवं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है। यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित है जो स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के लिए सहजता से उपलब्ध कराने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने महिलाओ ंसे इसका अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोकीनाथ पुरवार ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री का यह प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। जादूगर नागेंद्र प्रताप द्वारा जादू के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश दिया। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद पाल, रत्नाकर मिश्र, बृजभूषण सिंह, विजय वर्मा, जगदीश पटेल, सुषमा पांडेय, निर्मला राय, श्यामसुंदर केसरी, नितिन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन रामकुमार विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें