फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सी प्रोग्रामिंग चैंपियनशिप में विकास गौतम अव्वल

विज्ञापन
सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते अति​थि,  - फोटो : Department
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बथुआ स्थित सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय एनसीसी सी चैंपियनशिप 2027 का आयोजन किया गया। सी प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता में मेजबान संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के चतुर्थ वर्ष के छात्र विकास गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सी प्रोग्रामिंग पर आधारित 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इसमें प्रशांत सिंह ने दूसरा और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के कुलदीप चौरसिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज, मिर्जापुर और सोनभद्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों के अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मिर्जापुर के 128 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. नम्रता ढांडा, डॉ. अजय सिकंदर, डॉ. रत्नेश पांडेय, सहायक आचार्य जयकिशन गुप्ता और आशीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें