फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेले में बेटे से बिछड़े वृद्ध की नहर में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सोनभद्र से बेटे के साथ बेचूबीर बाबा के दर्शन करने आए 80 वर्षीय वृद्ध का शव शुक्रवार की भोर में मानिकपुर गांव के पास नहर में मिला। मेले की भीड़ में बेटे से बिछड़ने के बाद वृद्ध पैदल ही घर लौट रहे थे। इस दौरान पटिहटा माइनर में गिरने से उनकी मौत हो गई। वहीं, पिता की तलाश में निकले बेटे रामसहाय भी लूना से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के उसरट गांव निवासी रामसहाय ने बताया कि वह अपने पिता पतू (80) को लूना से लेकर बेचूबीर मेले में दर्शन कराने आए थे। मेले में अधिक भीड़ होने के कारण उनके पिता बिछड़ गए। इसके बाद वह शुक्रवार की भोर में पैदल ही घर लौटने लगे। मानिकपुर गांव के पास पटिहटा माइनर में किसी तरह गिर गए। नहर में पानी होने के कारण काफी देर तक उनका पता नहीं चल सका।
बाद में स्थानीय लोगों ने नहर में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे रामसहाय ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। पिता को खोजने के दौरान रामसहाय भी लूना से गिरकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वृद्ध अपने पुत्र के साथ दर्शन करने आए थे। उनका शव नहर में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें