फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइज हुए विकास भवन व रिकार्ड रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवार को कार्यालय खुलते ही उनको सैनिटाइज करने का कार्य शुरू हो गया। नगर पालिका परिषद के स्वच्छ भारत मिशन की ओर से विकास भवन सहित कई कार्यालयों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय खोलने का निर्देश दिया गया था। हालांकि रजिस्ट्री आफिस तो पहले से ही खुल रहा था। विकास भवन में भी कामकाज हो रहा था। एसबीएम की टीम पहले कलेक्ट्रेट पहुंची और रिकार्ड रूम को सैनिटाइज किया। उसके बाद वे पथरहिया स्थित विकास भवन गए। वहां भी सभी कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद बरकछा मार्ग स्थित आर्यावर्त बैंक भी गए और उसको भी सैनिटाइज किया गया। एसबीएम के जिला प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि नगर को सैनिटाइज करने का कार्य तो पहले से ही चल रहा था। अब सरकारी कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें