जमाती के परिवार समेत क्वारंटीन किए गए 21 को छोड़ा
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में बने क्वारंटीन कक्ष में रखे गए जमाती के परिवार समेत 21 को शनिवार की रात छूट्टी दे दी गई। उन्हें एंबुलेंस से घर पहुंचा कर 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने का कहा गया। चार अप्रैल को अहरौरा के बसाढ़ी और जमालपुर के लठिया सहजनी गांव के दो जमातियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके परिवार के 17 लोगों को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में क्वारंटीन किया गया। उनका कोरोना जांच सैंपल भी भेजा गया था। जांच सैंपल निगेटिव आया। ट्रामा सेंटर में जमातियों के संपर्क में आए अहरौरा के बसाढ़ी निवासी जमाती के संपर्क में आए, ट्रेन में वाराणसी निवासी संक्रमित जमाती के संपर्क में आए एक, अफ्रिका से लौट कर अपने ससुराल गणेशगंज आए युवक की कोरोना जांच सैंपल निगेटिव आने पर छूट्टी दे दी गई। सभी को एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया और निर्देश दिया गया कि वे 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहे। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार आदि कोई लक्षण आए तो उसकी जानकारी दें।
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को संक्रमित जमाती के तीसरे सैंपल समेत 19 अन्य का सैंपल जांच के लिए भेजा। शनिवार की रात अहरौरा के बसाढ़ी निवासी जमाती का दूसरा सैंपल भी पाजिटिव आया था। सीएमओ, एसीएमओ समेत 43 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने विंध्याचल के आईसालेशन में भर्ती जमालपुर के लठिया सहजनी निवासी जमाती का तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा। उसकी दूसरा जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। शनिवार को एक जमाती का दूूसरा जांच सैंपल भी पाजिटिव आया था। इसके अलावा सीखड़ ब्लाक के जमाती पिता-पुत्र, इंदौर और पटना से लौटे जमालपुर निवासी दो युवकों, रैपिड रिस्पांस टीम के चालक, तीन एलटी और सैंपल बीएचयू ले जाने वाले दो कर्मचारी, 14 वे कर्मचारी जो पाजिटिव मरीज की देख रेख कर रहे थे। 14 दिन पैसिव क्वारंटीन रहने के बाद उनका सैंपल भेजा गया।
..............................
ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- चार पाजिटिव (तीन जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 -जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
65-(अजमेर और दिल्ली से लौटे लोग चुनार के विद्यालय में)
17- (तीसरे पाजिटिव जमाती के परिवार के सदस्य)
03-(गैर प्रांत से आए लोग)
...........................