वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि बिना डीएम के आदेश से कैसे पानी छोड़ा गया। बाणसागर नहर में पानी नहीं आने पर किसानों ने शिकायत की थी। इसके बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया है।