फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चील्ह में ट्रक चालक से होमगार्ड के पैसे लेने का वीडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र में ट्रक चालक को धमकाकर होमगार्ड राजेंद्र माैर्य के रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद होमगार्ड कमांडेट विंध्याचल पाठक ने उसे निलंबित कर दिया।
संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कमांडेट ने बताया कि उसकी तैनाती चील्ह थाने में तैनाती थी। निलंबित करने के बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी पैसे लेकर जेब में रखते दिखाई दे रहा है। हरदोई निवासी चालक सुमित पाल ने बताया कि जहां से बाकी गाड़ियां यू-टर्न ले रही थीं, वहां से उसने भी यू-टर्न लिया।
इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे रोककर चालान काटने की धमकी दी। पुलिसकर्मी कह रहा था कि जो देना है, चार-पांच सौ रुपये दो, बाकी वह देख लेगा। चालक ने कहा कि उसके पास 50 रुपये हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने बताया कि दो नहीं तो चार से पांच हजार रुपये का चालान होगा। तंबाकू बनाते हुए सिपाही ने कहा कि लग रहा है कि पहली बार आए हो, इसलिए नियम नहीं पता है। इसके बाद 100 रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें