मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया स्थित सदर तहसील गेट के पास मंगलवार की दोपहर कुछ लोगों ने एक दाना भूजने वाले की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तहसील गेट के पास राजाराम और अमृत लाल दोनों दाना भूजने के लिए ठेला लगाते है। दोनों में तहसील गेट के पास दुकान लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की भी विवाद हुआ था।
मंगलवार को विवाद होने पर अमृतलाल ने अपने पुत्रों के साथ राजाराम की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी सोमने बर्मा ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिसके बाद पुलिस ने राजाराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने के आरोपी अमृत लाल भुज उसके पुत्र अमन, अर्जुन व हर्ष निवासी महुवरिया विश्वकर्मा कालोनी को गिरफ्तार किया।
शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि तहसील गेट के पास दुकान लगाने का विवाद था। मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्रवाई की गई है।