फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिपाही के धमकाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तेंदुआ खुर्द गांव में सिपाही के धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि वीडियो का संज्ञान मिलते ही तेंदुआ खुर्द गांव में मौके पर पहुंचकर वीडियो की वास्तविकता की जांच की गई। वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने के शिकायत पर रविवार सुबह एक ग्रामीण ने पीआरवी पुलिस 112 नंबर को कॉल करके बुलाया। पीआरवी पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों वीडियो बनाने लगे। इस पर पुलिस कांस्टेबल ने वीडियो बनाने से मना किया। इसके बाद भी लोग बनाने लगे। हेड कांस्टेबल ने वीडियो क्यों बना रहे हो थप्पड़ मारेंगे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जनवरी में इसी गांव में वन विभाग की जमीन पर कब्जा हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला किया गया था। इसमें कई वन कर्मियों को चोट आई थी। उस समय वन विभाग की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें