कन्हैया लाल बसंतलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बुधवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन बीए में 342, बीएससी बायो वर्ग में 39 तथा मैैथ वर्ग में 44 छात्रों का प्रवेश लिया गया। काउंसलिंग पूर्वान्ह दस बजे से शाम चार बजे तक चली। कालेज प्रशासन द्वारा अंकपत्रों और प्रमाण पत्रों का आनलाइन सत्यापन किया गया। जिसमें ऐसे कई प्रमाण पत्र फर्जी मिले जिनका आनलाइन विवरण नहीं दिखा।
केबी कालेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार से कालेज में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्रों को अंकपत्रों और प्रमाण पत्रों का आनलाइन सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें से आधा दर्जन छात्रों के अंकपत्र और प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन फर्जी अंकपत्र लगाने वाले छात्रों पर कार्रवाई का विचार कर रहा है।
जिससे महाविद्यालय में फर्जी अंकपत्र लगाकर कोई प्रवेश नहीं लेने पाए। बताया कि पहले चरण में कला वर्ग के सामान्य वर्ग में 320 अंक, पिछड़ा वर्ग में 278 अंक, अनुसूचित और जनजाति के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।