फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न लेकर इधर उधर नहीं जा सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में एक अप्रैल से डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम लागू होने जा रही है। इससे कोटेदारों को अब गोदाम पर अनाज लेने नहीं आना होगा। एफसीआई ही कोटे की दुकान तक अनाज पहुंचाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अनाज को कोटे के
इस योजना से कोटेदारों को आराम तो होगा लेकिन इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि कहीं वाहन अनाज लेकर कहीं और न चले जाएं। तो इसका भी विभाग ने तोड़ निकाला है। अनाज का वितरण जिस वाहन से होगा। उसमें जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा अर्थात यह कहा जाए तो अधिक अच्छा होगा कि खाद्यान्न का वितरण जीपीएस सिस्टम वाले वाहनों से होगा। इसका लाभ यह होगा कि इन वाहनों की लोकेशन आनलाइन रहेगी। इसके साथ ही यदि ये वाहन अपने निर्धारित रूट से भटकते हैं तो विभाग को तुरंत अलर्ट मिलेगा और वाहन चालक और उसके ठेकेदार से तत्काल पूछताछ होने लगेेगी। इससे खाद्यान्न अपने गंतव्य तक तो पहुंचेगा ही साथ ही किसी गलत हाथों में उसके पड़ने की संभावना नगण्य ही होगी। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें