फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल निरस्त, कई ट्रेनें घंटाें लेट 

Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
ठंड के बीच मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
कोहरे के चलते 30 घंटे की विलंब से चल रही ब्रह्मपुत्र मेल को बुधवार की सुबह निरस्त कर दिया गया। वहीं डाउन लाइन से मंगलवार को गुजरने वाली कालका मेल 22 घंटे देरी से चलने के कारण दूसरे दिन दोपहर तक मिर्जापुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची थी। इसके अलावा संघमित्रा समेत कई ट्रेनें पांच से 17 घंटे विलंब से चल रही थीं।
विज्ञापन


दिल्ली से डिब्रूगढ़ की ओर जाने वाली बह्मपुत्र मेल कोहरे के चलते 30 घंटे से अधिक से विलंब से चल रही थी। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने बुधवार को इसे निरस्त कर दिया ताकि इसकी समय सारिणी सुधारी जा सके। इसी प्रकार मंगलवार को हावड़ा की ओर जाने वाली कालका मेल 22 घंटे तथा संघमित्रा एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से चलने के कारण बुधवार को मिर्जापुर में नहीं पहुंची थी।

इसी तरह पुरुषोत्तम, मगध, मुरी, ताप्तीगंगा, गुवाहाटी कुर्ला, मुंबई मेल, जोधपुर हावड़ा, पुरी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, महानगरी, पटना कुर्ला, तूफान भी पांच से लेकर 12 घंटे की विलंब से चल रही थीं। इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलने वाली पैसेंजर भी देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें