रंगारंग कार्यक्रम से चाचा नेहरू को दी श्रद्धांजलि
बाल दिवस पर बच्चों ने अपने प्यारे चाचा नेहरू को सोमवार को याद किया। बाल दिवस पर विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विविध स्टॉल भी लगाये।बुंदेलखंडी स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में चाइल्ड लाइन सप्ताह और बाल दिवस मनाया गया । प्रबंधक अनुज श्रीवास्तव ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।
इसी क्रम में मोर्चाघर स्थित संप्रेक्षा गृह में बच्चों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें हेमंत की टीम विजयी रही। बच्चों ने बाल संप्रेक्षा गृह अधिकारी को सुरक्षा बंधन बांधा। सिविल लाइन स्थित एमए पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती पर वाद विवाद, नृत्य, रंगोली, हिंदी, अंग्रेजी, कविता वाचन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अर्जुनपुर स्थित अमर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दूकानें लगाई। फैशन शो में सृष्टि, अनन्या ने राधा-कृष्ण, स्नेहा परी, ऋषि चाचा नेहरू का मनोहारी रूप धरा। प्रबंधक अमित श्रीवास्तव, रजिया, गौरी त्रिपाठी, प्रिया, नगमा आदि मौजूद रहे। मां बलिराजी सेवाड संस्था में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अनिल यादव, प्रमोद यादव, विनय श्रीवास्तव, पूर्णिमा विश्वकर्मा, आरती देवी, नीरज ने आकर्षक गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान जीके सिंह, केशराज सिंह, अरुण कुमार सिंह, राम बहादुर सिंह, रेखा सिंह आदि रहे।