क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला बसकोप के प्रांगण में हुए दो दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट में वाराणसी की टीम विजेता हुई। फाइनल मैच में वाराणसी ने बसकोप को पराजित किया।
प्रथम पाली के मैच में वाराणसी की टीम विजेता हुई। द्वितीय पाली शुरू होते ही बारिश शुरू होने की वजह से फाइनल नहीं हो सका। वाराणसी की टीम को ही विजेता घोषित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर बसकोप रहा।
रेफरी के रूप मे आर पी शुक्ला एवं कुवर बहादुर रहे। इस वालीबाल मैच के आयोजक अमरेश चंद द्विवेदी ,काशी प्रसाद सिंह, सुरेश दूबे प्रधान, रहे। इस अवसर पर टीम के अध्यक्ष भगवानदास, व्यवस्थापक ओम प्रकाश दुबे, प्रदीप पांडे,बृजेश पांडे , राजेंद्र सिंह यादव, शिव पूजन मिश्रा, सुरेश दूबे ,संतोष यादव , राजेन्द्र पटेल, सुरेश सिंह, पन्ना लाल सिंह, पूर्व विधायक सूर्यभान, रामलोचन अम्बेड, नरेन्द्र सिंह, राधेश्याम, गया प्रसाद तिवारी, अमरनाथ पान्डेय आदि भारी संख्या मे खेल देखने के लिए भीड जमा रही।