फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में पार्टल न खुलने से नहीं हुआ वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। जिले में 13 स्थानों पर बने 107 बूथों पर शनिवार को 8234 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के साथ 45 प्लस वालों को भी प्रथम और दूसरे डोज का टीका लगाया गया। 18 प्लस में चील्ह पीएचसी पर 414, गुरसंडी पीचसी में 338, विजयपुर में 287, पड़री में 905, कछवां में 580, सीखड़ में 428, जमालपुर में 642, चुनार में 00, लालगंज में 466, हलिया में 1180, पटेहरा में 385, राजगढ़ में 550, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में दो को टीका लगाया गया। 18 प्लस में कुल छह हजार 177 को टीका लगाया गया। इसके अलावा 45 प्लस में प्रथम डोज एक हजार 684 और दूसरा डोज 434 लोगों को लगाया गया।
विज्ञापन

विन्ध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह दस बजे से शुरू हुआ । दोपहर दो बजे से पोर्टल न खुलने के कारण सैकड़ों की संख्या में अधिकांश महिलाएं और सीनियर सिटीजन वापस लौटे। चिकित्सा अधीक्षक डा. एस के सिंह के निरंतर प्रयास के बाद भी पोर्टल नहीं खुल पाया। लोग व्यवस्था को कोसते हुए वापस लौटने को विवश हुए। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी इस प्रकार की परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। यह सरकार की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें