शेरवां। सलामतपुर गांव में रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में 44 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में उत्तराखंड की टीम ने मिर्जापुर के सिकरी गांव की टीम को हरा कर जीत हासिल की।
विजेता टीम को 15 हजार रुपये, ट्रैक सूट व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये, ट्रैक सूट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
खजुरौल की टीम को तीसरा स्थान मिलने पर पांच हजार रुपये व ट्रैक सूट दिया गया। भाजपा नेता अंकित सिंह पटेल और संतोष सिंह पटेल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
समापन पर संतोष सिंह पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।