फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों,श्रद्धालुओं को तुरंत मिलेगी सहायता

Sun, 20 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
भरुहना में टूरिस्ट पुलिस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी कलानिधि नैथानी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने नगर के भरूहना चौरोहे से शनिवार को टूरिस्ट मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि इस टूरिस्ट पुलिस प्रतिदिन सुबह से जनपद के पर्यटन व धार्मिक स्थल पर भ्रमण कर दर्शनार्थियों की सुरक्षा व धाम में होने वाले दुर्घटना को रोकने का काम करेगी। मुख्य रूप से विंध्यवासिनी मंदिर तथा नगर के गंगाघाटों पर देर शाम तक भ्रमणशील रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा समय समय पर चुनार किला, विंढमफाल खंड़जा  आदि पर आकस्मिक चेकिंग करेगी। इसपर शिकायत करने या सूचना देने के लिए लोगों को 100 नंबर तक फोन करना होगा। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि  विंध्याचल में दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए टूरिस्ट पुलिस की स्थापना की गई है। विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के उपर टूरिस्ट पुलिस का कंट्रोल रूम में बनाया गया है। विंध्याचल इलाके में कोई भी घटना होने पर दर्शनार्थी या अन्य व्यक्ति सौ नंबर पर फोन करते ही टूरिस्ट पुलिस इसकी सूचना दे सकता है। 

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आपके  समस्याओं का निराकरण करने का काम करेगी। विंध्याचल में 40 गोताखोरों को तैनात किया गया है। उनको बाकायदा लाइफ जैकेट दी गई है। जो गंगा में डूबने वाले लोगों को बचाने का काम करेंगे। इसके अलावा खास आयोजनों, वीआईपी स्कोर्ट तथा शांति व्यवस्था ड्यूटी में भी टूरिस्ट मोबाइल से आवश्यक कार्य लिया जाएगा। वाहन में एक इंस्पेक्टर व तीन सिपाही प्रतिदिन भ्रमण करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें