फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा

Sat, 06 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में डाक्टरों एवं कर्मचारियों को पैसा नहीं देने पर दो दिनों से भर्ती एक गर्भवती महिला का आपरेशन नहीं हो सका। इस कारण चौबीस घंटे बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर परिवार के लोगों ने हंगामा किया। जानकारी होने पर पहुंचे शहर कोतवाल हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। कोतवाल सुनील दत्त दूबे ने बताया कि घर के लोगों को समझा बुझाकर मना लिया गया है। वे लोग शव लेकर घर चले गए।

लालगंज थाना क्षेत्र के देवघटा गहरवार गांव की श्याम कुमारी (30) पत्नी लालचंद्र गर्भवती थी। गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर उसको घर पर एक बच्चा पैदा हो गया, जबकि दूसरा पेट में फंसा रहा। परिवार के लोग उसे पीएचसी हलिया ले गए।
विज्ञापन


वहां से चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिवार के अनुसार शुक्रवार की सुबह महिला को जिला चिकित्सालय लेेकर पहुंचे तो जांच में खून की कमी पाई गई। इस पर घर के लोग एक यूनिट खून लेकर आए।

उसे चढ़ाने के बाद एक यूनिट खून और लाने को कहा गया। जब खून लेने ब्लड बैंक पहुंचे तो नहीं होने की बात कहकर वापस कर दिया गया।

 जब चिकित्सकों को इसके बारे में बताया तो उन्होंने श्याम कुमारी को वाराणसी रेफर कर दिया। यहीं पर इलाज करने के लिए कहने पर महिला कर्मियों ने उनसे 1500 रुपये मांगे। रुपये न देने पर चिकित्सक एवं महिला कर्मियों ने मरीज को आपरेशन कक्ष से बाहर कर दिया। पूरी रात अस्पताल की गैलरी में गुजारने के बाद शनिवार की सुबह किसी तरह से रुपये का प्रबंध किया गया, तब चिकित्सक आपरेशन के लिए तैयार हुए।

इसी बीच एक और चिकित्सक आ गए और उन्होंने आपरेशन के लिए खून चढ़ाना जरूरी बताया। इस पर महिला के परिवारीजन फिर ब्लड बैंक पहुंचे लेकिन खून नहीं मिला। इस परिवार के लोगों ने हंगामा मचाया।

जानकारी होने पर जिलाधिकारी राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र तथा सीएमओ डा. आरपी गुप्ता पहुंचे और महिला का इलाज कराने का निर्देश प्रभारी सीएमएस डा. संजय पांडेय को दिया।

लेकिन व्यवस्था होने के कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर परिवार के लोगों ने चिकित्सालय का मेन गेट अंदर से बंद कर हंगामा किया।

सूचना पर पहंुचे शहर कोतवाल लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। कोतवाल ने बताया कि घर के लोगों को समझा बुझाकर मना लिया गया है। वे लोग शव लेकर घर चले गए। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस का कहना है कि महिला की मौत खून की कमी से हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें