फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जीवित पति को कागजों में मृत दिखाकर विधवा पेंशन का आवेदन, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड मझवां के सरावां गांव में जीवित पति को कागजों में मृत दिखाकर विधवा पेंशन हासिल करने के लिए आवेदन करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीखड़ के सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) विनोद शुक्ला कारण बताओ नोटिस लेकर गांव पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। विभाग ने आवेदन निरस्त कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरावां निवासी संगीता देवी पत्नी अशोक कुमार के नाम से विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया गया था। आवेदन में महिला का पता उसके गृह ब्लॉक मझवां के सरावां गांव के बजाय सीखड़ विकासखंड के लालपुर गांव का दर्ज था। लालपुर ग्राम पंचायत में सत्यापन के दौरान इस नाम की कोई विधवा नहीं मिली। इसके बाद विभाग ने छानबीन की तो पता चला कि संगीता देवी सरावां गांव की निवासी हैं और उनके पति अशोक कुमार जीवित हैं। पूछताछ में संगीता देवी ने बताया कि उन्होंने विधवा पेंशन के लिए कोई आवेदन नहीं किया है। उनके अनुसार, उनकी ननद की देवरानी ने पैसे का लालच देकर किसी फर्म के नाम पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लिए थे। बुधवार को ब्लॉक से फोन आने पर उन्हें अपने नाम से विधवा पेंशन का आवेदन किए जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें