फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिर्जापुर में गंगा किनारे मिला अचेत विशाल गिद्ध, बर्ड फ्लू से बेपरवाह सेल्फी लेने की लगी होड़  

Thu, 14 Jan 2021 09:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
फोटो खिंचवाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के धन्नूपुर गांव के सामने गंगा के किनारे गुरुवार की सुबह 11 बजे घायलावस्था में गिद्ध दिखाई पड़ा। गंगा स्नान को जा रही महिलाओं पर नजर पड़ी। कुछ लड़के उसके साथ सेल्फी ले रहे थे। युवक उसे घायलावस्था में वहीं पर छोड़कर अपने घर को वापस लौट गए।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर ग्रामीण जब गंगा किनारे पहुंचे तो उस स्थान से गिद्ध गायब हो चुका था। बताया जाता है कि क्षेत्र से गिद्ध पूरी तरह से विलुप्त हो चुके हैं। बहुत दिनों बाद ग्रामीणों को गिद्ध दिखा, वह भी घायल अवस्था में। ग्राम प्रधान धनुपुर रामाश्रय ने बताया कि गांव के लोग जब गए तो मौके पर गिद्ध नही था वहां से गायब हो चुका था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें