फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा भी स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा भी स्थगित हो गई है। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह का कहना है कि अभी उनको इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

इस समय वैसे ही सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय 30 अप्रैल तक बंद चल रहे हैं। हालांकि शिक्षक व अन्य कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 34,795 और इंटरमीडिएट में 28,539 सहित कुल 63,334 पंजीकृत परीक्षार्थी हैं। कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग 10,375 की कमी आई है। वर्ष 2020 में 51,111 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। बोर्ड की पिछले वर्ष की परीक्षा 2020 में 42 हजार चार सौ 52 परीक्षार्थी हाईस्कूल में तथा 31हजार दो सौ 57 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट सहित कुल 73 हजार सात सौ नौ परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। हालांकि इसमें से हाईस्कूल में 39 हजार एक सौ 81 तथा इंटरमीडिएट में 30 हजार तीन सौ 76 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। हाईस्कूल में 29 हजार तीन सौ 24 और इंटरमीडिएट में 21 हजार सात सौ 87 सहित 51हजार एक सौ11 परीक्षार्थी सफल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें