फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड- 6864 ने छोड़ दी परीक्षा

Fri, 19 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने की कवायद के बावजूद पहले दिन छानबे ब्लाक में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन


पहले दिन 6864 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी  इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान मौनी स्वामी इंटर कालेज श्रीनिवासधाम में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।

जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 85 हजार 869 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से हाईस्कूल में 48 हजार 802 छात्र पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से  41 हजार 938 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया, जबकि छह हजार 864 ने हिंदी विषय की परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 36 हजार 76 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया, बागीश कुमार शुक्ला तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार सदर आरपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, प्रभु नारायण मिश्रा, सीवीओ डा. राधेश्याम तिवारी सहित कई अधिकारियों ने केेंद्रों का निरीक्षण किया।

सीखड़ संवाददाता के अनुसार विकास खंड सीखड़ में शंकराश्रम महाविद्यापीठ इंटर कालेज सीखड़, शिवाजी नेशनल इंटर कालेज हासीपुर, बाबा राम अभिलाख इंटर कालेज  डोमनपुर, माता शंाति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मॉडल इंटर कालेज रूदौली में परीक्षा हो रही है।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट बीना श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन कोई भी छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें