बिहार ने पंजाब को और हरियाणा ने मेजबान यूपी को हरा कर 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के चौथे दिन डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को आठ क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। र्क्वाटर फाइनल में पहला मैच उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच हुआ जिसमें यूपी ने दिल्ली को 17-09 से पराजित किया।
बिहार ने पंजाब को 22-13 से तथा हरियाणा ने यूपी को 19-06 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
अंतिम चार का पहला मुकाबला बिहार और पंजाब के बीच हुआ। इसमें बिहार की खिलाड़ियों ने शानदार पासिंग का प्रदर्शन करते हुए पंजाब की बालाओं को शिकस्त दी।
बिहार की ओर से तनु ने नौ और इंदू ने पांच गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा को यूपी ने शुरुआत में कड़ी टक्कर दी लेकिन यूपी की धीमी गति के खेल से हरियाणा की बालिकिओं ने बढ़त बनाया तो फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
हरियाणा की ओर से आशा ने पांच, निक्की ने चार और सिमरन ने तीन गोल कर टीम को खिताब से एक कदम की दूरी पर पहुंचा दिया।
इसके पूर्व र्क्वाटर फाइनल में पहला मैच उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच खेला गया। मैच में यूपी ने दिल्ली को 17-09 से पराजित किया।
जिसमें यूपी की तरफ से अंकिता ने सात और अपराजिता ने तीन गोल किया। वहीं दूसरा मैच बिहार और गुजरात के बीच खेला गया।
जिसमें तनु के आठ और खुशबू के पांच गोलों की मदद से बिहार ने जीत दर्ज की।
इसके बाद तीसरा मैच महाराष्ट्र और हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा की निक्की के छह और आशा तथा सिमरन के तीन-तीन गोलों की मदद से हरियाणा ने 15-02 गोल से मैच जीता।
चौथा मैच साई और पंजाब के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब ने साईं को 17-16 के मामूली अंतर से पराजित किया। इसमें जसविंदर ने सात और नवतोज ने तीन गोल बनाए।
इसके बाद पंजाब और बिहार के बीच पांचवां मैच खेला गया। जिसमें बिहार ने पंजाब को 22-13 गोल से पराजित किया।