फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरॉत्तविहीन शिक्षकों को मिले समान वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने सामूहिक उपवास किया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय संगठन के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाये। साथ ही समानता के आधार पर सेवा शर्तें लागू की जाएं। मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद ने नई पेंशन को व्यर्थ बताते हुए कहा कि इससे तो इतना भी नहीं मिलता कि महीने भर का बिजली का खर्च निकले। अन्य वक्ताओं ने कहा कि एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना ही लागू की जाये। मांग की गई कि महंगाई भत्ते की जो कटौती की गई थी उसको वापस किया जाए और महंगाई भत्ते को पूर्ववत बनाए रखा जाए। अध्यक्षता सत्यभूषण सिंह व संचालन बलवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर घनश्याम पटेल, डा. धर्मराज सिंह, शेषधर द्विवेदी, शशिलेश कुमार सिंह, राधाकांत त्रिपाठी, शशिधर उपाध्याय, जितेंद्र बहादुर सिंह, हीरालाल मिश्र, चंद्रजीत, राजीव कुमार यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें