फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज न कराने पर भड़के छात्र

Tue, 22 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के बीकाम प्रथम वर्ष के एक बीमार छात्र का समुचित इलाज न होने से गुस्साए छात्रों ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कालेज परिसर में जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन


 बाद में पुलिस एवं पीएसी ने लाठी भांजकर छात्रों को खदेड़ दिया, जिसमें चार छात्रों को हल्की चोटें आईं । इसकी जानकारी होने पर विभाग में मौजूद छात्र भड़क गए और  प्रोफेसर इंचार्ज डा. आरपी शुक्ला का घेराव कर दिया।

 डा. शुक्ला ने 15 दिनों के अंदर सारी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
छात्रों ने बताया कि बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र मलय समीर ने टंकी में गिरी छिपकली वाला पानी पी लिया।

जिससे उसकी हालत खराब हो गई। सोमवार की सुबह हालत अधिक बिगड़ने पर मामले से कालेज प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद कोई पहल नहीं होने पर छात्रों ने खुद एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन


किंतु वह भी चार घंटे बाद आई। कालेज प्रशासन की लापरवाही तथा एंबुलेंस देर से आने पर छात्र भड़क उठे और हंगामा करने लगे। कहा कि इतना बड़ा विश्वविद्यालय है फिर भी यहां चिकित्सीय सुविधा नहीं है।

 छात्रों के बीमार होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा जाता है। वहीं पानी की भी घोर समस्या है। कहा कि जब तक परिसर में चिकित्सीय सुविधा मुहैया नहीं कराई जाएगी वह क्लास में नहीं जाएंगेे।

मामले की जानकारी होने पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस एवं पीएसी के जवान छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, कि नोकझोंक शुरू हो गई।

 स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी भांज कर छात्रों को खदेड़ दिया। इसमें चार छात्र चोटिल हो गए। इससे छात्र शांत होने के बजाय और भड़क गए तथा मौके पर पहुंचे प्रोफेसर इंचार्ज डा. आरपी शुक्ला को घेराव कर लिया। डा. शुक्ला ने 15 दिनों के अंदर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन देकर छात्रों को  शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें