फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परम धर्म है गरीबों की सेवा करना

Mon, 21 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोटरी क्लब विंध्याचल की ओर से रविवार को नगर के बसंत विद्यालय इंटर कालेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष अब्दुल्ला खान ने किया। शिविर के दौरान दूरदराज से आए करीब 110 मरीजों के ब्लड सुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर की जांच कुशल चिकित्सकों द्वारा की गई।

कार्यक्रम संयोजक डा. दिलशाद खान ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर प्रतिमाह की 20 तारीख को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के गरीब व असहाय लोगाें की सेवा करना है।
विज्ञापन


इस दौरान रोटरी क्लब विंध्याचल के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से केके पांडेय, पंकज खत्री, अजय जायसवाल, शमा नमाज, रवि गुप्ता, अमित केशरवानी, अरूण टंडन सहित छोटेलाल यादव व सहयोगी स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

उधर, नगर के लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब मिर्जापुर के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा 50 लोगों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही संतान सुख से वंचित दंपत्तियों को सलाह और उपचार किया गया।

रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष सर्राफ ने नि:शुल्क फर्टिलिटी शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहर में नि:संतान दंपत्तियों के उपचार के लिए रोटरी क्लब द्वारा प्रथम प्रयास किया जा रहा है।

इस शिविर में 50 दंपत्तियों का निरीक्षण तथा उपचार किया गया। शिविर में अंतरराष्ट्रीय आईबीएफ सेंटर की चिकित्सक डा. दिव्या अग्रवाल ने जांच किया।

उन्होंने कहा कि बार बार इलाज से निष्फलता, बारबार गर्भपात, फैलोपियन ट्यूब में रुकावट, गर्भाशय में गांठ, शुक्राणु गतिशीलता आदि में कमी के कारण बांझपन होता है।
विज्ञापन


 इस दौरान रोहित अग्रवाल, वंशीधर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पुष्पेंद्र गुप्ता, हनुमानदास अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, ललित मोदनवाल, शिशिर अग्रवाल, समित जैन, स्मृति अग्रवाल, सीपी गुप्ता, मधु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें