फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों पर दर्ज मुकदमों से दहशत

Sat, 29 Aug 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बदर को गिरफ्तारी के दौरान गुरुवार को भरपुरा गांव में हुए पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच बवाल के दूसरे दिन गांव का माहौल शांत दिखाई दिया लेकिन बदमाश के परिजन समेत गांव के कुछ अन्य लोग पुलिस की कार्रवाई के डर से अपने अपने घर से गायब रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि गुुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे जिला बदर आरोपी हसनू को गिरफ्तार करने गई पुलिस से ग्रामीणों की आरोपी को छुड़ाने को लेकर विवाद हो गया था।

जिसमें तीन पुलिस कर्मी तथा हसनू समेत 11 लोग जख्मी हो गए थे। घायलों में तीन का इलाज चिकित्सालय में कराया जा रहा है। घटना के दूसरे दिन पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में दहशत रहा।

हालांकि पूरे दिन माहौल शांत रहा। ग्रामीणअपने अपने काम में लगे रहे। वहीं नौ नामजद एवं 30 अज्ञात के खिलाफ आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों में एक डर भी बना रहा।
विज्ञापन


 स्थानीय ग्रामीण इस बात से दहशत में हैं कि नामजद नौ लोग कौन है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अज्ञात कौन कौन है जिनको पुलिस लपेट सकती है। इस बात की चर्चा पूरे दिन गांव में रही।
विज्ञापन


वहीं गांव के कुछ लोग पुलिस एवं प्रशासिनक अधिकारियों से मिलकर किसी निर्दोष को नहीं फंसाए जाने की भी बात कर रहे हैं।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें