फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 14 करोड़ से विश्वविद्यालय मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 16 करोड़ से भटौली पुल मार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान के देवरी कला में विंध्यवासिनी राज्य विवि देवरी जाने के लिए दो पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए 14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसमें एक फोर लेन व दूसरा दो लेन मार्ग है।
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। 16 करोड़ की लागत से भटौली पुल जाने वाले मार्ग के लिए भी भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने बताया कि मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय देवरी कला मड़िहान में दो पहुंच मार्गाें के लिए 13 करोड़ 94 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।
इसमें डेढ़ किलोमीटर मार्ग को फोर लेन करने के लिए आठ करोड़ 97 लाख और पौने दो किमी मार्ग को दो लेन करने के लिए चार करोड़ 63 लाख रुपये मिला है। एक करोड़ 36 लाख 11 हजार रुपये जारी भी हो गए हैं। टेंडर प्रकिया पूरी कराकर सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कछवां भटौली मार्ग के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ था। भटौली से कछवां की ओर सड़क को चौड़ी करण कर उसे बना दिया गया है। भटौली से जौसरा की ओर सड़क चौड़ी करण के लिए अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें