फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की एकजुटता पर दिया जोर

Thu, 03 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते राज्य सभा सांसद मुनकाद अली।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में नगर क्षेत्र के नटवां रोड स्थित दुल्हन पैलेस परिसर में बुधवार को नगर एवं मझवां विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद एवं इलाहाबाद, मिर्जापुर व वाराणसी मंडल के जोन कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने एकजुटता पर जोर देत हुए बसपा द्वारा मुसलमानों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। 
विज्ञापन


बसपा की ओर से नगर व मझवां विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हमारी तादाद 18 प्रतिशत है, यदि बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी तो प्रत्येक क्षेत्र में मुसलमानों को 22 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

मुख्य अतिथि ने याद दिलाया कि बसपा के सरकार में कभी भी दंगे नहीं होते, क्योंकि दंगाईयों की जगह जहां होती है, वे वहीं रहते हैं।  बसपा के एक दिवसीय सामाजिक भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि मोहम्मद चिश्ती साहब, कमला शंकर भारती, मोहम्मद परवेज खान, डा. रमेेश चंद बिंद, गुड्डू राम, रामाश्रे भारती, राजेश गौतम, बबलू हाशमी, मौलाला मेहताब साहब आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें