फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नुकसान का मांगा मुआवजा

Thu, 03 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में डीएम को पत्रक देने जाते अधिवक्ता।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन भवन में मौजूद मलबे व अन्य स्थानों पर लगे कूड़ों को हटवाने की मांग की, जिससे अगलगी की घटना दोबारा न होने पाए।   अधिवक्ताओं ने डीएम से आगजनी से हुई क्षति के प्रति पीड़ित अधिवक्ताओं को वाजिब मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


 बतातें चलें कि सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ता चेंबर में अबूझ हाल में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हो गई थी। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अधिवक्ता व वादकारी शेड व उसमें स्थित चौकियां, कुर्सी-मेज, फाइलें, कोट, स्टांप वेंडरों के काउंटर, कागजात, स्टांप आदि जलकर राख हो गए हैं।

मांग किया गया कि ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं व वादकारियों को बैठने की तत्काल व्यवस्था कराई जाए। मांग किया गया कि आग लगने की न्यायिक जांच कराई जाए तथा टीन शेड का तत्काल निर्माण कराया जाए, जिससे अधिवक्ता व वादकारी पूर्ववत बैठ कर अपना न्यायिक कार्य सुचारु रूप से कर सकें। इस दौरान अध्यक्ष व सचिव सहित कई अधिवक्तागण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें