फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए एकजुट हुए संविदाकर्मी

Tue, 13 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना देतीं स्वास्थ्य संविदा कर्मी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ  के आह्वान पर संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय से जुलूस  निकाला। जुलूस नगर के कचहरी रोड होते हुए सिविल लाइन के रास्ते जिला मुख्यालय पहुंचा। प्रदर्शन         कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की और छह सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


   कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तब तक वह लोग धरना जारी रखेंगे। उत्तर प्रदेश संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर पांच सितंबर से छह सूत्री मांग को लेकर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में सभी एनएचएम संविदा कर्मियों का अनवरत धरना प्रदर्शन जारी है। समस्त संविदा कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार कर धरना में प्रतिभाग किया जा रहा हैं।

    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष  चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित रिजवी कमेटी की संस्तुतियों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उनके द्वारा यह भी संघ को आश्वासन दिया गया कि राज्य कर्मचारी उनके साथ हैं। कर्मचारी संघ के  अध्यक्ष लल्लू तिवारी ने  आशाओं के मानदेय एवं एनएचएम संविदा कर्मचारियों के छह मांगों को जायज बताते हुए सरकार से इन मांगों को पूरा करने की अपील की। मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रिरियल आशा बहुओं को निश्चित मानदेय एवं कर्मचारी का दर्जा दिए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर डा. प्रकाश यादव, डा. भानू प्रताप सिंह, जगदीश मौर्या, ओंकार सिंह, अनिल मिश्रा, शशिकांत श्रीवास्तव, रूपेश मिश्रा, कमलेश कुमार, अखिलेश, दिनेश यादव, विनोद, ओंकारनाथ, मनोज, सविता, पंकज,अश्वनी, सूर्यकांत, मनीष, संदीप रंजन, राहुल, लवकुश, आशा संघ की अध्यक्ष मेहताब बेगम आदि मौजूद रहीं। मंच का संचालन संघ के महामंत्री भानू प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें