रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से नगर के लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन परिसर में सुर-ताल ऑडिशन के दूसरे दिन प्रतिभागियाें ने प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चाें ने अपनी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियाें से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जमकर अपनी हुनर का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल को प्रभावित करने में जुटे रहे।
रविवार की सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक चले नृत्य व गायन के ऑडिशन में बच्चों ने प्रस्तुतियाें से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गायन के निर्णायक मंडल में रविंद्र शंकर द्विवेदी, विभा दूबे, एमएल वर्मा रहे जबकि नृत्य ऑडिशन के निर्णायक मंडल में शिवा श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, कार्तिक पांडेय व अनिल हंसमुख रहे। शिशिर अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय नृत्य व गायन प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखार कर मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि सुर-ताल का दूसरा थेटर राउंड 18 सितंबर को तथा मेगा फाइनल राउंड दो अक्तूबर को आयोजित किया गया है। सचिव जगमीत सिंह, रंजना जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, अंजू गोयनका, अलका सिंहानियां आदि मौजूद रहीं।