फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, पोस्टमार्टम हाउस को शुरू कराने की मांग

Tue, 24 Dec 2024 11:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

सांसद अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को पत्र लिखकर चुनार के पोस्टमार्टम हाउस को संचालित करने की मांग की है। इन्होंने पत्र में लिखा है इस संबंध मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिर्जापुर ने 5 दिसंबर 2024 को पत्र लिखकर विकासखंड नरायनपुर के चुनार में स्थित पोस्टमार्टम हाउस चीरघर को बंद करने का आदेश जारी किया है। जिस पर संज्ञान लें।
 
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य मंत्री व जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चुनार के पोस्टमार्टम हाउस को संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिर्जापुर ने 5 दिसंबर 2024 को पत्र लिखकर विकासखंड नरायनपुर के चुनार में स्थित पोस्टमार्टम हाउस चीरघर को बंद करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बंद हो जाने से उनके संसदीय क्षेत्र के पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बाहुल्य वाले विकास खंडी में शामिल राजगढ़, जमालपुर, सीखड़,नारायणपुर, पटेहरा तथा अहरोरातथा चुनार नगर पालिका जैसे क्षेत्र इसी पोस्टमार्टम हाउस के अंतर्गत आते हैं। वह इन्हीं पर निर्भर है।

इसके बंद हो जाने से क्षेत्रीय जनमानस को बहुत अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस पोस्टमार्टम हाउस को तत्काल प्रभाव से बंद करने के स्थान पर मानक के अनुसार संसाधनों से पूर्ण कराकर जनहित में संचालित करने का निर्देश देने का कष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें