मिर्जापुर। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क से संसद तक अभियान चलाएगी।
यह जानकारी कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष राजन पाठक ने सोमवार को मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री ने बाबा साहब के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को घुरहूपटटी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में पार्टी कार्यकर्ता विरोध स्वरूप बैठेंगे। इस दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी छोटे खान के अलावा अताउल्लाह सिद्दीकी, कपिल कुमार सोनकर, अंकित अग्रहरि, राजेंद्र विश्वकर्मा, मोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।