केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर पहुंची इस दौरान इन्होने जनता से मुलाकात की और इसके साथ ही विधानसभा मझवां निवासी महेंद्र सिंह पटेल की माता गुलाबी देवी के दुःखद निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया व शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बँधाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का शनिवार को मिर्जापुर जिले में पहुंची। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शिष्टाचार मुलाकात किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने ग्राम सिंधोरा, ब्लाक पहाड़ी, विधानसभा मझवां निवासी पवन सोनकर, ग्राम नगहट, ब्लाक पहाड़ी, विधानसभा मझवां निवासी मायाशंकर पटेल, ग्राम जरहा, ब्लाक पहाड़ी, विधानसभा मझवां निवासी चंदन पाल, ग्राम सरैया, ब्लाक पहाड़ी, विधानसभा मझवां निवासी शक्ति केंद्र संयोजक राम रतन सिंह, ग्राम कहुआ बेलवन, ब्लाक पहाड़ी, विधानसभा मझवां निवासी शक्ति केंद्र संयोजक हरिहर पटेल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी।
साथ ही केंदीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नगर विधानसभा क्षेत्र विंध्याचल निवासी मण्डल अध्यक्ष भाजपा भावेश शर्मा के चचेरे भाई सूरज शर्मा और ग्राम मोहनपुर, विकासखंड पहाड़ी, विधानसभा मझवां निवासी महेंद्र सिंह पटेल की माता गुलाबी देवी के दुःखद निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया व शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बँधाया।