फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वंचित किसानों को मिलेगा लाभ पीएम सम्मान निधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शीघ्र ही जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर योजना के लाभ से वंचित किसानों को भी लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से शाम छह बजे तक पंचायत भवन अथवा सरकारी स्कूल परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त उन्हीं किसानों के खाते में भेजी जानी है, जिनके भूलेख अंकन, बैंक खाते से आधार सीडिंग एवं पीएम किसान ई-केवाईसी का कार्य सफलतापूर्वक हो गया है। उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताय कि शिविर में किसान अपरा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की नकल के साथ आकर योजना के लाभ के लिए प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। शिविर में किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें