फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिया से लटका, बाणसागर नहर में बह गया ड्राइवर; तलाश जारी

Sat, 23 Mar 2024 07:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में बाणसागर नहर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए गिट्टी गिराकर लौट रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से लटक गया। इस दौरान चालक और खलासी अलग-अलग दिशा में गिरे। बाणसागर नहर में गिरा ड्राइवर बह गया, जबकि चालक दूसरी ओर गिरने से बच गया। 
विज्ञापन
Mirzapur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के हलिया क्षेत्र के फुलियरी गांव के पास बाणसागर नहर में चल रहे निर्माण कार्य में गिट्टी उतार कर वापस लौट रही ट्रैक्टर फुलियरी पुलिया के पास अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर पुल से नीचे लटक गया, जबकि ट्राली पुल पर रह गया। इस दौरान चालक व खलासी नीचे गिर गए। इस दौरान चालक बाणसागर नहर में बह गया। खलासी दूसरी तरफ गिरने से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर हलिया पुलिस मौके पर पहुंची। नहर में बहे चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
बाण सागर नहर को पक्का करने का काम किया जा रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के जग्गनपुर निवासी धर्मेंद्र कोल (35)  व उसी गांव निवासी हेल्पर संदीप कुमार (22) ट्रैक्टर- ट्राली पर काली गिट्टी लेकर गजेड़िया फुलियरी गांव गए थे। गिट्टी उतारने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे कि बाणसागर नहर पर फूलयारी पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर की तरफ चला गया और पुलिया पर लटक गया। जिससे चालक धर्मेंद्र नहर में गिर गया। जबकि हेल्पर संदीप कुमार पुलिया पर दूसरी ओर गिरा। जिससे वह बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नहर में गिरने से चालक नहर में बह गया। बाणसागर नहर में पानी का बहाव तेज था। इस कारण चालक नहर में काफी दूर बह गया। बाणसागर नहर में पानी मेजा बांध में जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हालिया पुलिस नहर में बहे ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि गिट्टी उतार कर जा रही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण चालक नहर में गिर गया। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें