फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस गहरे गड्ढे में गिरी, 30 यात्री घायल

Sat, 27 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय-चकिया मार्ग पर मेमुराडीह के पास इलिया से मुगलसराय जा रही एक निजी बस स्टेयरिंग फेल होने से श्ुाक्रवार दोपहर एक बजे अनियंत्रित्र होकर दस फीट गहरे गड्ढे में गिर कर पलट गई। जिसमें 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे डबक चौकी प्रभारी अजय ओझा ने ग्रामीणों की मदद से कुछ घायलों को स्थानीय सीएचसी तथा गंभीर रूप से घायलों को चंदौली के जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन



शुक्रवार को एक निजी बस चंदौली जनपद के इलिया बस स्टैंड से सवारियों को बैठा कर मुगलसराय के लिए रवाना हुई। बस में 45 यात्री सवार थे। दोपहर करीब एक बजे बस जैसे ही जमालपुर थाना क्षेत्र के मेमुराडीह गांव के पास पहुुंची कि उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे पहले की चालक बस को कंट्रोल कर रोकता तब तक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दस फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी।


बस गिरते ही उसमें सवार यात्री घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे। शोरगुल सुन कर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बाहर निकालना श्ुारू कर दिया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे डवक चौकी इंचार्ज अजय ओझा और थानाध्यक्ष योगेश यादव ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी जमालपुर भेजा। जो यात्री गंभीर रूप से घायल दिखे उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा। घायलों में राजेश तिवारी निवासी बबुरी चंदौली, माधुरी, किताबी, दीनदयाल, गणेश, बबलू, सूर्यभान, दीपक, अंकित, उमरावती, मोहन, राजकुमार, सविता समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें