फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव के पास शुक्रवार की भोर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। कार सवार तीन लोग सुरक्षित है। पुलिस घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कार सवार पांच लोग सोनभद्र के दुद्धी जा रहे थे। कार चील्ह थाना क्षेत्र के गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव के पास पहुंची थी। कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। कार पलटने पर कार सवारों ने शोर मचाया। राहगीरों ने ग्रामीणों को बुलाकर कार सवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया। तब तक सूचना पर चील्ह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को बाहर निकलाने पर 42 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र पुत्र फूल सिंह निवासी गाजीपुर जिला औरैया की मौत हो गई। कार सवार 40 वर्षीय कपिल कांत पुत्र यदुनाथ सिंह निवासी बल्लापुर जनपद औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायल कपिलकांत को को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां उसे भर्ती किया गया है। कार सवार बाकी तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें