फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहाड़ से खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, चीख-पुकार सुन पहुंचे लोग, 4 दर्शनार्थी घायल; हालत गंभीर

Thu, 25 Apr 2024 04:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में अष्टभुजा देवी का दर्शन कर पहाड़ से नीचे उतरते समय गुरुवार सुबह 10 बजे बोलेरो लगभग 40 फ़ीट खाई में गिर गई। राहगीरों ने कार से सभी चार लोगों को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पटना बिहार के गरदानी बाग से आशुतोष कुमार रंजन अपने परिवार के साथ मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए आये थे। सुबह विन्ध्याचल दर्शन के पश्चात अष्टभुजा देवी का दर्शन कर वापस आते समय डाक बंगला रोड से नीचे उतरते समय बोलेरो का स्टेरिंग जाम हो गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 40 फ़ीट खाई में जा गिरा।

सड़क से जा रहे राहगीरों ने बोलेरो से सभी चार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया। बोलेरो में सवार आशुतोष सिंह (40) पुत्र रामआसरे सिंह, ममता सिंह पत्नी आशुतोष सिंह घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर उपचार कराया गया।
विज्ञापन


साथ मे मौजूद आशुतोष सिंह के बच्चे आराध्या रंजन (13) और अनय रंजन (6) को हल्की चोट आई। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बोलेरो को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें