फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक नहर में गिरने से घायल अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के अमोई गांव के सामने रविवार की शाम को अनियंत्रित बाइक सिरसी नहर में गिरने से दो अधेड़ घायल हो गए थे। इसमें एक की मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर अतरी निवासी 50 वर्षीय राम सिंह अपने साथी 52 वर्षीय चिंता के साथ रविवार की सुबह 10 बजे अमोई पुरवा गांव गए थे। दोनों शाम को छह बजे घर वापस आ रहे थे। रास्ते में अमोई गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सिरसी नहर में चली गई। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने चिंता को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर घायल राम सिंह को ट्रामा सेंटर रेेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें