फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से साइकिल से जा रहे चाचा-भतीजे की मौत, विरोध में डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम

विज्ञापन
लालगंज बामी के पास हादसे में मौत होने पर लगा जाम खड़े वाहन। स्रोत- सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास सोमवार सुबह सात बजे ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजे शिवनाथ (50) और प्रियांशु (13) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर अंतरप्रांतीय राष्ट्रीय राजमार्ग-135 की दोनों पटरियों पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक तरफ का जाम खुलवा दिया, जबकि दूसरी लेन पर जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष ने परिजनों से बात कर डेढ़ घंटे बाद साढ़े आठ बजे जाम समाप्त कराया। सूचना पर एसडीएम और सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर कार्रवाई व मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बामी गांव निवासी शिवनाथ और प्रियांशु सोमवार सुबह एक ही साइकिल से नदी की ओर शौच के लिए गए थे। वापस घर लौटते समय पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल से 500 मीटर दूर बामी-धसड़ा मोड़ के पास खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने सड़क की दोनों लेन पर रास्ता रोक दिया। शव रखकर जाम लगाकर परिजन कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। जाम लगने से अंतरप्रांतीय मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एसडीएम अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर और तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद देने की बात कही। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की तलाश की जा रही है। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि बामी के पास साइकिल से जा रहे शिवनाथ और प्रियांशु रीवा की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए, दोनों की मौत हो गई। आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने मार्ग बाधित करने का प्रयास किया, मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर हटवाया।
विज्ञापन


कहीं पिता तो कहीं इकलौता बेटा छिन गया
राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर सोमवार को हुए हादसे में दो जिंदगियां चली गईं, मगर उनके साथ दो परिवारों की दुनिया भी बदल गई। शिवनाथ की मौत से दोनों बेटियां रेखा और करिश्मा पिता के स्नेह और सहारे से वंचित हो गईं। प्रियांशु अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से दो बहनों से उनका भाई छिन गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

लालगंज बामी के पास हादसे में मौत होने पर लगा जाम खड़े वाहन। स्रोत- सोशल मीडिया- फोटो : 1

लालगंज बामी के पास हादसे में मौत होने पर लगा जाम खड़े वाहन। स्रोत- सोशल मीडिया- फोटो : 1

लालगंज बामी के पास हादसे में मौत होने पर लगा जाम खड़े वाहन। स्रोत- सोशल मीडिया- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें