फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में दम दिखाएंगे मिर्जापुर के 25 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 19 बालक और छह बालिकाएं प्रदेशीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग, पदक जीतने का लक्ष्य लेकर गोरखपुर रवाना हुई टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अदलहाट। गोरखपुर में 14 से 18 सितंबर तक होने वाली 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर के 25 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनमें 19 बालक और छह बालिकाएं शामिल हैं। रविवार शाम टीम वाराणसी रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों ने प्रदेशीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंडलीय खेल सचिव राजवन सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय टीम का चयन किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तर पर प्रतिभाग करना बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ियों से आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए विंध्याचल मंडल का नाम रोशन करने की अपील की। अंडर-19 बालक वर्ग में जय ज्योति इंटर कॉलेज चुनार के गुलशन पाल, रुपेश, आकाश कुमार, शुभम कुमार, सूरज और आराध्य वंश शामिल हैं। अंडर-17 बालक वर्ग में प्रियांशु मिश्रा, अंश जायसवाल, आयुष पाल, हर्षदीप कुमार, पीयम कुमार पाल और किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के आदिल का चयन हुआ है। अंडर-14 बालक वर्ग में जय ज्योति इंटर कॉलेज चुनार के आदर्श कुमार पाल, सत्यम पाल, विराज पाल, प्रांजल पाल, अर्थव सिंह, आयुष और पंकज कुमार टीम का हिस्सा हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में जय ज्योति इंटर कॉलेज चुनार की शौर्या तिवारी, खुशी पाल, स्वाती प्रजापति, वर्तिका, काजल और श्रेया को चुना गया है। रुपेश कुमार सिंह टीम मैनेजर तथा सौम्या तिवारी और बाल गोविंद मिश्र कोच बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें