फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोते रहे मामा-नाना, आंसू पोछ भांजा-भांजी दादा संग रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदालत के फैसले के बाद मामा की आंखों से आंसू निकलने लगे। मामा की हालत देख भांजी भी रोने लगी। साथ ही वह मामा के आंसू पोछने लगी। इसके बाद भांजा-भांजी मामा और नाना को छोड़कर दादा के साथ रवाना हो गए। परिवार न्यायालय के बाहर यह दृश्य को देखकर हर कोई भावुक हो गया।
विज्ञापन

पति-पत्नी पिछले तीन साल से अलग रह रहे थे। दाेनों की 11 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। पत्नी दाेनों बच्चों को लेकर मायके रह रही थी। इसका मामला परिवार न्यायालय में चल रहा था। इस दौरान पति की मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने दूसरी शादी कर ली। दोनों बच्चे नाना-मामा के साथ रह रहे थे।
दादा ने बच्चों की परवरिश करने के लिए गार्जियन एंड एवार्ड एक्ट के तहत परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले की सुनवाई करते हुए परिवार न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार शुक्ला ने बच्चों को दादा-दादी को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद दोनों परिवार के लोग बाहर आए। बच्चे के दादा उनके नाना से बात कर रहे थे। बच्चों को भविष्य बेहतर हो, यही हमारा प्रयास है। इस दौरान मामा की आंखों से आंसू बहने लगे। मामा को रोते देखकर भांजी भी रोने लगी। उसने मामा के गले लगकर उनके आंसुओं को पोछा। इसके बाद दोनों बच्चे दादा के साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें