फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मोबाइल और जॉब कार्ड अभाव में नहीं कर पा रहे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड की ग्राम पंचायतों में लाभार्थी मोबाइल और जॉब कार्ड न होने के कारण (सेल्फ एप) के माध्यम से पीएम आवास के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ने अधिकारियों से इस समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हलिया ब्लॉक में 79 ग्राम पंचायतें हैं। अकेले हलिया ग्राम पंचायत की आबादी करीब 26 हजार है। ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन के लिए एडीओ पंचायत की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय कार्य में व्यस्त होने के कारण एडीओ पंचायत गांव में समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते अभी तक गांव में सिर्फ 18 लोगों ही आवेदन कर पाए हैं। ज्यादातर लाभार्थियों के पास मोबाइल और जॉब कार्ड नहीं है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में यही हाल है।
ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने कहा कि पात्र लाभार्थी पीएम आवास की सुविधा वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने बताया कि लाभार्थियों के पास खुद का मोबाइल और जॉब कार्ड न होने के कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें