फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटककर दो युवकों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौहा के सुगापांख गांव फंदे से लटका अविनाश
विज्ञापन
मड़िहान/पड़री। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौहा के सुगापांख गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर घर से करीब 700 मीटर दूर खेत के पास पेड़ से लटका युवक का शव मिला। वहीं, पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव में बुधवार की रात घर के अंदर पंखे के एंगल के सहारे रस्सी से लटककर युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौहा के सुगापांख गांव निवासी अविनाश भारतीय उर्फ मुकेश (25) बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे खाना खाने के बाद घर से खेत की तरफ निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच कलवारी-लालगंज मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों की नजर बहेरहा मौजा स्थित खेत के पास पेड़ से लटके युवक पर पड़ी।
सूचना मिलते ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां शांति देवी बेहोश हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पति को खोने के बाद पत्नी रीना अपने दोनों मासूम पुत्रों को गले लगाकर बिलखती रही। अविनाश की शादी चार वर्ष पहले रीना से हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मड़िहान नवीन तिवारी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार अविनाश घर में किसी से कुछ कहे बिना निकला था।
उधर, पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव निवासी रामललित ने बताया कि उनका पुत्र गोविंद यादव (22) बोलेरो खरीदकर खुद चलाता था। वह भदोही के ठेकेदार भोला यादव के लिए गाड़ी चला रहा था। बुधवार की रात करीब एक बजे घर लौटने के बाद गाड़ी खड़ी कर अपने कमरे में चला गया। रात में उसने कमरे में पंखे के एंगल के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया।
बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन उसे उठाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गोविंद का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोविंद चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष पड़री महेंद्र कुमार ने बताया कि बसारी गांव में एक युवक ने पंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौहा के सुगापांख गांव फंदे से लटका अविनाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें