फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 17 अक्तूबर की देर शाम उसकी 17 वर्षीय पुत्री शौच के लिए लिए बाहर गई थी। पड़ोस के दो व्यक्तियों ने उसे रास्ते से उठा लिया और बाइक पर बैठा कर प्रयागराज ले गए। वह शोर न मचाए इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। प्रयागराज ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और पिटाई की। दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी दो दिन बाद 19 अक्तूबर को उसे घर के पास छोड़कर भाग गए। मंगलवार को पिता ने थाने में तहरीर देकर दो आरोपितों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी मुकेश और गोपेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें