फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो युवकों समेत तीन की गई मौत

Sat, 17 Jan 2015 12:47 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सर्दी जानलेवा हो गई है। आए दिन ठंड लगने से लोगों की मौत के मामने सामने आ रहे हैं। इससे ठंड से लोग दहशत में आ गए हैं। गुरुवार को अलग-अलग थानाक्षेत्रों में ठंड लगने से अधेड़ सहित तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


अदलहाट: थाना क्षेत्र के भरुहिया गांव निवासी छोटेलाल पटेल (40) पुत्र बंदे की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि छोटेलाल गुरुवार की शाम को अपने खेत में फसल को देखने गए थे।

घर आने पर शरीर में कंपकंपी होने लगी। परिवार के लोग उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जमालपुर: थाना क्षेत्र के कैमा रसूलपुर गांव निवासी असगर 32 वर्ष पुत्र साबित की ठंड लगने से मौत हो गई। वह ठेला लगाकर दाना बेचता था। गुुरुवार को उसे ठंड लग गई और पेट दर्द होने लगा।

घर जाने पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मड़िहानः देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी श्रीराम धईकार (60) को खेत की सिंचाई करते समय ठंड लग गई थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें