फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फैक्टरी में लगी आग में झुलसकर दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। मुंबई में टायर गलाने की एक फैक्टरी में आग लगने से हलिया थाना क्षेत्र के कवलझर बैधा गांव निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को शव घर भेजवाया। दोनों शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कवलझर बैधा गांव निवासी साधु लाल ने बताया कि पुत्र भागवत विश्वकर्मा (32) गांव निवासी रघु कोल (35) के साथ मुंबई में पुराने टायर गलाने वाली फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करने के लिए 15 दिन पहले गांव से गया था। मंगलवार को अचानक टायर की फैक्ट्री में आग लग गई। आग के चपेट में आने से दोनों की झुलस कर मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से घर आया।
भागवत विश्वकर्मा के तीन पुत्र हैं। भागवत की पत्नी लल्ली देवी व रघु की पत्नी फुलवा का रो-रोकर हाल हो रहा है। रघु की चार संतानें हैं। गांव से कमाने गए दोनों श्रमिकों की मौत होने से गांव में शोक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें