फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पारिवारिक कलह में दो महिलाओं ने सिंदूर और नेल पॉलिश पीया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पारिवारिक विवाद के बाद दो महिलाओं ने सिंदूर और नेल पॉलिश पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ के खमरिया गांव निवासी अनुराधा (22) का सास से किसी बात पर विवाद हो गया। पति ने विवाद में अनुराधा का साथ नहीं दिया। इसके बाद उसने घर में रखा सिंदूर पी लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर पति ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।
दूसरी घटना में खोराडीह निवासी सुनीता देवी (22) का किसी बात के लिए पति से झगड़ा हो गया। नाराज होकर उसने घर में रखा सिंदूर और नेल पॉलिश पी लिया। देर रात हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत में सुधार न होने पर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि सिंदूर पीकर अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। इनमें एक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें